- एक से 21 अप्रैल के बीच हर सप्ताह दोगुनी होती गई मरीजों की संख्या, उसके बाद तिगुने रफ्तार से बढ़ रहे संक्रमित
- पहले 66 मरीज 24 दिनों में सामने आए, इसके बाद 12 दिनों में 279 मरीजों की पुष्टि, संक्रमितों में 250 लोग सिर्फ 6 जिलों के रहने वाले
पटना. कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन फेज-2 का आज 14वां दिन है। बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 69 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मधुबनी, दरभंगा और पूर्णिया में भी कोरोना के मरीज मिले हैं। बिहार के 25 जिलों में कोरोना फैल चुका है। मुंगेर सबसे अधिक प्रभावित है। यहां 90 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। एक की मौत हुई है जबकि 11 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं।

पटना के डाकबंगला में कोरोना का मरीज मिलने के बाद एक सड़क को पूरी तरह सील कर दिया गया है।पिछले 12 दिनों में 279 मरीजों की पुष्टि हुई है। पहले 24 दिनों में 66 मरीज सामने आए थे। 21 अप्रैल के बाद संक्रमितों की संख्या तिगुने रफ्तार से बढ़ रही है। संक्रमितों में 250 लोग सिर्फ 6 जिलों के रहने वाले हैं। बिहार में अब संक्रमितों की संख्या 346 हो गई है।
इस तरह बढ़ी मरीजों की संख्या-
तारीख | मरीजों की संख्या |
21 अप्रैल | 13 |
22 अप्रैल | 17 |
23 अप्रैल | 27 |
24 अप्रैल | 53 |
25 अप्रैल | 28 |
26 अप्रैल | 26 |
27 अप्रैल | 69 |
सासाराम: नया हॉटस्पॉट, अब तक 31 मरीज
पिछले मंगलवार को कोरोना का पहला केस सामने आया था। एक हफ्ते में यहां 31 केस सामने आ गए। सासाराम नया हॉटस्पॉट बनने की ओर है। पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों की पुष्टि हुई है। आधे शहर को सील कर दिया गया है। सफाईकर्मी सैनिटाइजेशन के काम में जुटे हैं।

पूर्णिया: पहला मरीज मिलने के बाद 20 इलाके सील
पूर्णिया में कोरोना का पहला केस सामने आने के बाद रामबाग, खुश्कीबाग समेत शहर के बीस इलाकों को सील कर दिया गया है। युवक दिल्ली स्थित फल मंडी से अपने भाई के साथ बिहार लौटा था। मरीज के परिजनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है और संपर्क में आए लोगों की तलाश की जा रही है। डीएम ने कहा है कि पैनिक होने की जरूरत नहीं है। जो लोग बाहर से आए हैं उनकी हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत सूचना दें।
1
जिला | संक्रमित | ठीक हुए | मौत |
मुंगेर | 90 | 11 | 1 |
नालंदा | 35 | 6 | |
पटना | 39 | 5 | |
सीवान | 30 | 18 | |
बक्सर | 25 | 1 | |
रोहतास | 31 | ||
कैमूर | 14 | ||
गोपालगंज | 12 | 3 | |
बेगूसराय | 9 | 1 | |
गया | 6 | 5 | |
भागलपुर | 5 | 1 | |
पूर्वी चंपारण | 5 | ||
मधुबनी | 5 | ||
अरवल | 4 | ||
नवादा | 4 | 2 | |
सारण | 4 | 1 | |
बांका | 2 | ||
औरंगाबाद | 7 | ||
वैशाली | 2 | ||
भोजपुर | 9 | 1 | |
मधेपुरा | 1 | ||
लखीसराय | 4 | 1 | |
जहानाबाद | 1 | ||
दरभंगा | 1 | ||
पूर्णिया | 1 |
