- जदयू ने कहा-गरीबों का हक मारकर अपनी गरीबी मिटाने वाले खुद को गरीब का हितैषी बता रहे
- ‘बिहार सरकार लगातार अप्रवासी मजदूर के साथ है और हरसंभव सेवा कर रही है।’
पटना. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। अपने ट्वीट में तेजस्वी ने लिखा कि हर संकट में सरकार को गरीब के सबसे करीब होना चाहिए। लेकिन, बिहार सरकार ठीक इसके विपरीत काम कर रही है। दूसरे प्रदेशों में फंसे लाखों गरीब मजदूरों को उनके हालात पर छोड़ देना शर्म की बात है। सभी बिहारवासियों को अपने गरीब भाइयों के पक्ष मे मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।
हर संकट में सरकार को ग़रीब के सबसे करीब होना चाहिए। लेकिन बिहार सरकार ठीक इसका विपरीत कर रही है। दूसरे प्रदेशों मे फँसे लाखों गरीब मज़दूरों को उनके हालात पर छोड़ देना शर्म की बात है।
सभी बिहारवासियों को अपने ग़रीब भाईयों के पक्ष मे मज़बूती से आवाज़ उठानी चाहिए।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) April 28, 2020
जदयू का तेजस्वी पर तंज-दिल्ली में कोई दिक्कत है तो पता बताएं, राहत भिजवाते हैं
तेजस्वी यादव के ट्वीट पर जदयू प्रवक्ता निखिल मंडल ने पलटवार किया है। निखिल ने ट्वीट कर लिखा कि उठो जागो और ट्वीट कर भड़काना शुरू करो। लालू परिवार पर हमला करते हुए निखिल ने लिखा कि गरीबों का हक मारकर अपनी गरीबी मिटाने वाले खुद को गरीब का हितैषी साबित करने पर तुले हैं। बिहार सरकार लगातार अप्रवासी मजदूर के साथ है और हरसंभव सेवा कर रही है। तेजस्वी पर तंज कसते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि अगर आपको दिल्ली में कोई दिक्कत है तो पता बताएं, आपको भी राहत भिजवाता हूं।
उठो जागो और ट्वीट कर भड़काना शुरू करो.!
खुद को गरीब का हितैषी साबित करने पे तुले है जिसने खुद न जाने कितने गरीब के हक मार अपनी गरीबी मिटाई.
बिहार सरकार लगातार अप्रवासी मजदुर के साथ है और हरसंभव सेवा कर रही है.
आपको दिल्ली में कोई दिक्कत है तो पता बताए आपको भी राहत भिजवाता हूँ. https://t.co/foB6L3aGU8
— Nikhil Mandal (@nikhilmandalJDU) April 28, 2020
