- मुंगेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 81 हो गई
- कोरोना के 56 मरीज ठीक होकर घर लौटे गए हैं
पटना. बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 290 में हो गई है। सोमवार को 13 नए मरीज मिले। सभी मुंगेर के कोरोना हॉटस्पॉट जमालपुर के सदर बाजार के रहने वाले हैं। 15, 16, 16, 17, 18, 24, 35 और 40 साल की आठ महिलाओं के सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, 19, 19, 30, 35 और 40 साल के पांच पुरुष संक्रमित मिले हैं। मुंगेर में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 81 हो गई है।
पांच दिन में 164 नए मरीज मिले
पांच दिन में कोरोना के 164 नए मरीज मिले हैं। सोमवार को 13 संक्रमित मिले। इससे पहले 26 अप्रैल को 26, 25 अप्रैल को 28, 24 अप्रैल को 47, 23 अप्रैल को 33 और 22 अप्रैल को 17 मरीज मिले थे।
56 पॉजिटिव हुए स्वस्थ
जिला | संक्रमित | ठीक हुए | मौत |
मुंगेर | 81 | 11 | 1 |
नालंदा | 34 | 6 | |
पटना | 33 | 5 | |
सीवान | 30 | 18 | |
बक्सर | 25 | 1 | |
रोहतास | 15 | ||
कैमूर | 14 | ||
गोपालगंज | 12 | 3 | |
बेगूसराय | 9 | 1 | |
गया | 6 | 5 | |
भागलपुर | 5 | 1 | |
पूर्वी चंपारण | 5 | ||
अरवल | 4 | ||
नवादा | 3 | 2 | |
सारण | 3 | 1 | |
बांका | 2 | ||
औरंगाबाद | 2 | ||
वैशाली | 2 | ||
भोजपुर | 2 | 1 | |
मधेपुरा | 1 | ||
लखीसराय | 1 | 1 | |
जहानाबाद | 1 |
