- देश में शुक्रवार को सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में 18 और गुजरात में 15 हुईं
- मध्यप्रदेश में 9 मौतें हुई, इनमें इंदौर में दो, बड़नगर में चार और भोपाल में तीन की जान गईं
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या शनिवार को 809 हो गई। पिछले 24 घंटे में 24 संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के मुंबई में 12 मौतें हुईं। इसी के साथ मुंबई में मरने वालों की संख्या 191 हो गई जबकि पूरे महाराष्ट्र का आंकड़ा बढ़कर 313 हो गया। मध्य प्रदेश में भी पिछले दो दिनों में 16 लोगों ने जान गंवा दी। यहां मरने वालों की संख्या 99 पर पहुंच गई है। उधर, आंध्र प्रदेश में 2, राजस्थान, तमिलनाडु और जम्मू कश्मीर में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई।
इसके पहले शुक्रवार को देश में 57 मौतें दर्ज की गईं। अब तक एक दिन में मौतों का यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। इससे पहले 21 अप्रैल को सबसे ज्यादा 53 मरीजों की मौत हुईं थीं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
प्रदेश | मौतें |
महाराष्ट्र | 313 |
गुजरात | 127 |
मध्य प्रदेश | 99 |
दिल्ली | 53 |
राजस्थान | 33 |
आंध्र प्रदेश | 31 |
तेलंगाना | 25 |
उत्तर प्रदेश | 25 |
तमिलनाडु | 23 |
कर्नाटक | 18 |
पंजाब | 17 |
पश्चिम बंगाल | 18 |
जम्मू कश्मीर | 06 |
हरियाणा | 05 |
केरल | 03 |
झारखंड | 03 |
चंडीगढ़ | 02 |
बिहार | 02 |
हिमाचल | 02 |
असम | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 01 |
पुडुचेरी | 01 |
कुल | 809 |
24 अप्रैल को सबसे ज्यादा 57 मौतें
तारीख | मौतें |
18 अप्रैल | 37 |
19 अप्रैल | 40 |
20 अप्रैल | 33 |
21 अप्रैल | 53 |
22 अप्रैल | 37 |
23 अप्रैल | 44 |
24 अप्रैल | 57 |
टॉप-4 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 191 |
अहमदाबाद | 83 |
पुणे | 67 |
इंदौर | 57 |
