- बुधवार को देशभर में 69 संक्रमित मरीजों की मौत हुई थी, सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 432 की मौत हो चुकी
- पश्चिम बंगाल में मरने वालों की संख्या 33 हुई, गुजरात में 197 और मध्य प्रदेश में 130 की मौत
नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की वजह से देश में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 17 संक्रमित मरीजों की जान गई। पश्चिम बंगाल में पिछले एक दिन में 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक हुई मौतों में यह आंकड़ा सबसे ज्यादा है। यहां भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान और फर्स्ट क्लास क्रिकेटर चुन्नी गोस्वामी ने दम तोड़ दिया। 82 साल के चुन्नी 1962 के एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे। उधर राजस्थान में 3, दिल्ली में 2 और पंजाब में 1 मौतें हुईं। इसी के साथ देश में मरने वालों की संख्या अब 1097 हो गई है।
बुधवार को 69 की मौतें हुईं
बुधवार को संक्रमण के चलते 69 लोगों की मौतें हुईं। महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 32 मौतें हुईं। इसमें 26 लोग मुंबई के रहने वाले थे। राज्य में अब तक एक दिन में हुई मौतों में यह सबसे ज्यादा है। इसके पहले मंगलवार को ही एक दिन में सबसे ज्यादा 31 लोगों ने यहां दम तोड़ा था। केवल मुंबई के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां अब तक 270 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को गुजरात में भी 16 लोगों की मौत हुई। इनमें 9 लोग अहमदाबाद से थे। राज्य में अब तक 197 संक्रमित मरीज दम तोड़ चुके हैं। मध्य प्रदेश में 10 संक्रमित मरीजों की जान गई। उधर उत्तर प्रदेश में 5, राजस्थान में 3, तमिलनाडु में 2 और कर्नाटक में एक की मौत हुई।

यह तस्वीर दिल्ली की है। गुरुवार को कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद कब्रिस्तान में उनका शव दफनाया गया।संक्रमण से कहां कितनी मौतें ?
राज्य | मौतें |
महाराष्ट्र | 432 |
गुजरात | 197 |
मध्य प्रदेश | 130 |
दिल्ली | 56 |
राजस्थान | 59 |
उत्तर प्रदेश | 39 |
पश्चिम बंगाल | 33 |
आंध्र प्रदेश | 31 |
तेलंगाना | 26 |
तमिलनाडु | 27 |
कर्नाटक | 21 |
पंजाब | 20 |
जम्मू कश्मीर | 08 |
हरियाणा | 05 |
केरल | 03 |
झारखंड | 03 |
बिहार | 02 |
हिमाचल प्रदेश | 02 |
असम | 01 |
मेघालय | 01 |
ओडिशा | 01 |
पुडुचेरी | 01 |
कुल | 1097 |
28 अप्रैल को हुई सबसे ज्यादा 71 मौतें
तारीख | मौतें |
22 अप्रैल | 37 |
23 अप्रैल | 44 |
24 अप्रैल | 57 |
25 अप्रैल | 37 |
26 अप्रैल | 60 |
27 अप्रैल | 54 |
28 अप्रैल | 71 |
29 अप्रैल | 69 |
टॉप-5 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
शहर | मौतें |
मुंबई | 270 |
अहमदाबाद | 137 |
पुणे | 85 |
इंदौर | 63 |
जयपुर | 31 |
